आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद भाग्यशाली रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों को आज संभलकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों का लेखा-जोखा:
मेष राशि (Aries) आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
वृषभ राशि (Taurus) आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।
कर्क राशि (Cancer) आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) आर्थिक रूप से आज का दिन मजबूत रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। पार्टनर के साथ रिश्ते और मधुर होंगे।
तुला राशि (Libra) आज आपको किसी भी बड़े निर्णय को लेने से बचना चाहिए। मानसिक तनाव रह सकता है। योग और ध्यान का सहारा लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात आगे बढ़ सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius) लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद साबित होगी। रुके हुए काम आज गति पकड़ेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
मकर राशि (Capricorn) सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खान-पान का ध्यान रखें। व्यापार में आज कोई नया प्रयोग करने से बचें, सामान्य गति से चलने दें।
कुंभ राशि (Aquarius) दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है।
मीन राशि (Pisics) विरोधी आज परास्त होंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।