भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए उद्यान विभाग के कार्यों के बेहतर संचालन के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार सहायक अभियंता फत्तेहलाल साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ उद्यान विभाग के सहायक अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आदेश में कहा गया है कि निगम के उद्यानों के संचालन, संधारण, वृक्षारोपण तथा अन्य विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
फत्तेहलाल साहू वर्तमान में जोन क्रमांक-1, नेहरू नगर में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। वे अपने वर्तमान कार्यों का निर्वहन करते हुए आगामी आदेश तक उद्यान विभाग की जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।
निगम आयुक्त द्वारा जारी यह आदेश 30 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं पालन के लिए भेज दी गई है।
भिलाई निगम में प्रशासनिक फेरबदल: फत्तेहलाल साहू को उद्यान विभाग का अतिरिक्त प्रभार

01
Jul