रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु गोंदिया–पुरी–गोंदिया के मध्य रथयात्रा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गोंदिया–पुरी–गोंदिया के मध्य विशेष ट्रेन का परिचालन

02, 09,16 एवं 29 जुलाई 2026 को दुर्ग से 15.58 बजे एवं रायपुर से 17.10 बजे गोंदिया–पुरी–गोंदिया रथयात्रा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

रायपुर – 29 जून 2026

रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया–पुरी–गोंदिया के मध्य ट्रेन संख्या 08801/08802 रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार-चार फेरों के लिए करने का निर्णय लिया गया है।

विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 08801 (गोंदिया–पुरी) रथयात्रा स्पेशल दिनांक 02, 09, 16 एवं 29 जुलाई 2026 को गोंदिया से 13.30 बजे प्रस्थान कर डोंगरगढ़ आगमन 14.30 बजे प्रस्थान 14.32 बजे, राजनांदगांव आगमन 15.00 बजे प्रस्थान 15.02 बजे, दुर्ग आगमन 15.58 बजे प्रस्थान 16.00 बजे, रायपुर आगमन 17.10 बजे प्रस्थान 17.20 बजे, खरियार रोड़ आगमन 19.30 बजे प्रस्थान 19.32 बजे, कंटाबांजी आगमन 20.45 बजे प्रस्थान 20.50 बजे, टिटलागढ आगमन 21.35 बजे प्रस्थान 22.00 बजे, बलांगीर जंक्शन आगमन 22.50 बजे प्रस्थान 22.55 बजे, बरगढ़ रोड़ आगमन 23.55 बजे प्रस्थान 23.57 बजे, संबलपुर जंक्शन 01.10 बजे प्रस्थान 01.20 बजे, अनुगुल आगमन 04.55 बजे प्रस्थान 05.00 बजे, तालचेर रोड़ आगमन 05.15 बजे प्रस्थान 05.17 बजे, ढेंकानाल आगमन 05.55 बजे प्रस्थान 05.57 बजे, कटक आगमन 06.55 बजे प्रस्थान 07.00 बजे, भुवनेश्वर आगमन 08.05 बजे प्रस्थान 08.10 बजे, खुर्दा रोड आगमन 08.45 बजे प्रस्थान 08.55 बजे एवं पुरी 10.00 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08802 (पुरी–गोंदिया) रथयात्रा स्पेशल पुरी से 03 जुलाई, 10 जुलाई, 17 जुलाई एवं 30 जुलाई 2026 को पुरी से 13.00 बजे रवाना प्रस्थान कर खुर्दा रोड आगमन 13.42 बजे प्रस्थान 13.52 बजे भुवनेश्वर आगमन 14.20 बजे प्रस्थान 14.25 बजे, कटक आगमन 14.55 बजे प्रस्थान 15.00 बजे, ढेंकानाल आगमन 15.52 बजे प्रस्थान 15.54 बजे, तालचेर रोड़ आगमन 16.38 बजे प्रस्थान 16.40 बजे, अनुगुल आगमन 16.51 बजे प्रस्थान 16.56 बजे, संबलपुर जंक्शन 19.23 बजे प्रस्थान 19.33 बजे, बरगढ़ रोड़ आगमन 20.07 बजे प्रस्थान 20.09 बजे, बलांगीर जंक्शन आगमन 21.10 बजे प्रस्थान 21.15 बजे, टिटलागढ आगमन 22.05 बजे प्रस्थान 22.30 बजे, कंटाबांजी आगमन 22.56 बजे प्रस्थान 23.01 बजे, खरियार रोड़ आगमन 23.53 बजे प्रस्थान 23.55 बजे, रायपुर आगमन 03.10 बजे प्रस्थान 03.20 बजे, दुर्ग आगमन 04.28 बजे प्रस्थान 04.30 बजे, राजनांदगांव आगमन 04.52 बजे प्रस्थान 04.54 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 05.16 बजे प्रस्थान 05.18 बजे एवं गोंदिया 07.00 पहुंचेगी।

यह विशेष ट्रेन मार्ग में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर एवं खुर्दा रोड स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में निर्धारित समयानुसार ठहराव करेगी।

कोच संरचना – दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड- 2, शयनयान-10, तृतीय एसी -3, द्वितीय एसी-2 सहित कुल 20 आईसीएफ कोच की सुविधा होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठाते हुए अपनी यात्रा पूर्व नियोजित करें तथा अधिकृत माध्यमों से आरक्षण कराकर ही यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *