बेमेतरा, 26 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बेमेतरा में आपातकाल की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आपातकाल के समय मीसा (MISA) के अंतर्गत जेल में निरुद्ध लोकतंत्र सेनानियों के परिवारजनों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसा बंदियों के त्याग और बलिदान को नमन किया।
सम्मानित परिवारों में स्वर्गीय गोपाल दास मोटवानी के परिवार से उनके सुपुत्र रामा मोटवानी, डॉ. वीरेंद्र दानी के परिवार से उनके सुपुत्र आशीष दानी तथा मुंशी राम ठाकुर के परिवार से उनके सुपुत्र अजय ठाकुर का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय था। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में पूरे देश पर आपातकाल थोपकर संविधान की मूल भावना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों का दमन किया। हजारों लोकतंत्र सेनानियों, राष्ट्रभक्तों एवं विपक्षी नेताओं को मीसा जैसे काले कानून के तहत जेलों में बंद कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि आज जिन परिवारों का सम्मान किया गया है, वे केवल अपने परिजनों का नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उस महान संघर्ष का सम्मान है। लोकतंत्र सेनानियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। भारतीय जनता पार्टी सदैव उन सभी वीर लोकतंत्र सेनानियों के प्रति कृतज्ञ रहेगी, जिन्होंने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया।
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष प्रणीश रजक केशव साहू ललिता साहू रीना साहू रोहित माहेश्वरी संदीप यादव विनय साहू नंदू राठी नंदू गुप्ता धर्मेंद साहू हैतुल्य सिंह राजीव तम्बोली ममता साहू नीमा गुप्ता गौरव यदु आदि भाजपा कार्यकर्ता
कार्यक्रम में उपस्थित थे कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने वाले सभी मीसा बंदियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके योगदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।