Former Chief Minister Bhupesh Baghel : राम सप्ताह की शोभायात्रा में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Former Chief Minister Bhupesh Baghel :

राजकुमार मल

Former Chief Minister Bhupesh Baghel : राम सप्ताह की शोभायात्रा में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 

Former Chief Minister Bhupesh Baghel :  भाटापारा- अखंड राम नाम सप्ताह के समापन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की विशाल शोभा यात्रा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर आगमन हो रहा है। वे विधायक इंद्र साव के विशेष आग्रह पर आ रहे है बघेल राम भक्तों की टोलियों को सम्मानित करेंगे।

अखंड राम नाम सप्ताह का समापन मंगलवार की प्रातः 6 बजे होगा। एक सप्ताह तक अनवरत अखंड रूप से चले इस 86 वे आयोजन की समाप्ति पश्चात हवन पूजन के बाद श्री राम सप्ताह मंडप से दोपहर 2 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

इस शोभा यात्रा में लाखों की तादाद में आस पास गांवो से राम भक्त श्रद्धालुगण और सैकड़ों की संख्या में राम धुन गाती विशेष वेशभूषा में रथ के आगे आगे नृत्य करती भजन मंडलियों के स्वागत के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मंगलवार को दोपहर 3 बजे भाटापारा आगमन हो रहा है।

क्षेत्र के विधायक इंद्र साव के अनुनय पर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री राम सप्ताह जुलूस में शामिल होकर भजन मंडलियों का स्वागत करेंगे और रथ में सवार भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेंगे।विधायक इंद्र साव ने बताया कि नगर के इस सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में प्रदेश कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं सहित पूर्व मंत्री,विधायकों के भी आने की संभावना है।

Balodabazar case : जांजगीर जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन, 200 कार्यकर्ता गिरफ्तार….. आइये देखे VIDEO

Former Chief Minister Bhupesh Baghel :   वही पूर्व मुख्यमंत्री का भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के सिमगा, लिमतरा में भी कांग्रेस जन उनका स्वागत करेंगे। बघेल के भाटापारा आने की सूचना से युवा कांग्रेस जनों में अपार हर्ष है और वे उन्हें नाका नंबर एक से मोटर सायकल रैली के माध्यम से कांग्रेस भवन तक लाएंगे और जानकारी अनुसार भीड़ को देखते हुए बघेल पैदल ही राम सप्ताह मंडप तक भजन टोलियों और कार्यकर्ताओ के साथ जायेंगे और भगवान के रथ को भी खींचेंगे तत्पश्चात कांग्रेस द्वारा बनाए गए पंडाल में पहुंचकर शोभायात्रा में शामिल भजन मंडलियों को सम्मानित करेंगे।