स्टेपनी टायर में छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, 15.5 किलो गांजा समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश गुप्ता भिलाई। स्टेपनी टायर के अंदर छिपाकर गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 17.72 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली कि जामुल क्षेत्र के घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।
तलाशी के दौरान वाहन में रखे प्लास्टिक कैरेट के बीच दो स्टेपनी टायर मिले। संदेह होने पर पुलिस ने ऑटो मिस्त्री की सहायता से टायरों को खुलवाया। जांच में एक टायर के अंदर 16 और दूसरे में 15 पैकेट मिले। दोनों टायरों से कुल 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गांजा को स्टेपनी टायर के भीतर छिपाकर परिवहन कर रहे थे ताकि पुलिस की नजर से बच सकें। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में
आकाश जांगड़े (18), निवासी बागडूमर, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग
मुकेश कुमार सेन (22), निवासी अटल आवास, घासीदास नगर, दुर्ग
टिकेश्वर यादव (18), निवासी साडा क्वार्टर, घासीदास नगर जामुल निवासी को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों द्वारा अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा की तस्करी की जा रही थी। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *