पैरीघूम्मर पर्यटन स्थल में ग्रामीणों ने किया श्रमदान, पुलिस ने दी नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पैरीघूम्मर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग से जलाशय परिसर की सफल साफ-सफाई की गई।

पर्यटन स्थल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। इस दौरान परिसर में फैले प्लास्टिक, कचरे और गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की खुलकर प्रशंसा की है।

नशाखोरी और हुड़दंग करने वालों पर होगी वैधानिक कार्रवाई

पैरीघूम्मर पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि पर्यटन स्थल में नशे का परिवहन करने और नशा करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हुड़दंग करने वाले और नशा करने वाले असामाजिक तत्वों की लगातार जांच की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ पुलिस अब कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

पर्यटकों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील

प्रशासन ने पैरीघूम्मर आने वाले सभी पर्यटकों से विशेष अपील की है कि वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। पर्यटक कचरा सिर्फ कूड़ेदान में ही डालें और परिसर को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *