शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

रायपुर। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, वैभव और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ विशेष कार्यों को करने की सख्त मनाही होती है। अनजाने में की गई ये गलतियां मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं, जिससे घर में दरिद्रता और आर्थिक तंगी का वास होने लगता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

भूलकर भी न करें ये काम:
पैसों का लेन-देन (उधार देना): शुक्रवार के दिन किसी को भी धन उधार देने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन दिया गया पैसा आसानी से वापस नहीं मिलता और इससे घर की लक्ष्मी भी दूसरे के पास चली जाती है।

महिलाओं का अनादर: वैसे तो महिलाओं का सम्मान हमेशा करना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन घर की महिलाओं, माता या बेटियों का अपमान करने से मां लक्ष्मी अत्यंत क्रोधित होती हैं। जिस घर में कलह और महिलाओं का अनादर होता है, वहां से बरकत चली जाती है।

शक्कर (चीनी) का दान: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शक्कर का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। शुक्रवार के दिन किसी को शक्कर दान करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है, जिससे सुख-समृद्धि में कमी आती है।

घर में अंधेरा और गंदगी रखना: मां लक्ष्मी का वास वहीं होता है जहां साफ-सफाई हो। शुक्रवार की शाम को घर के मुख्य द्वार या कोने में अंधेरा न रखें। शाम के समय घर में झाड़ू लगाने और कचरा बाहर फेंकने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह समय मां लक्ष्मी के आगमन का होता है।

सात्विकता का ध्यान न रखना: शुक्रवार के दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन पूरी तरह सात्विक रहना चाहिए और किसी के प्रति मन में ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं लानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *