जागृति युवा मंच शाखा द्वारा 15 दिवसीय समर कैंप का हुआ आज समापन

0 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली = मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा सरायपाली द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप एवं निशुल्क कराटे क्लास को बच्चों एवं अभिभावकों का भरपूर स्नेह और सहयोग प्राप्त हो रहा है । दोनों ही कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


मंदिर स्कूल में आयोजित समर कैंप के अंतर्गत बच्चों को बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, क्ले आर्ट, मंडला आर्ट, संस्कारशाला, डांस सहित अनेक रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं संस्कारों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

उक्त शिविर विगत 28 अप्रैल से आज 11 जून तक 15 दिवसीय आयोजित शिविर के दौरान बच्चों में सीखने का उत्साह देखने को मिला, वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।


इसके साथ ही नई मंडी में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा निशुल्क कराटे क्लास का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए जा रहे हैं। कराटे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं साहस का विकास हो रहा है।

जागृति शाखा अध्यक्ष नेहा अग्रवाल ने बताया कि कराटे क्लास का प्रशिक्षण अरुण अग्रवाल, जो कि मार्शल आर्ट ऑफ केरला के विशेषज्ञ हैं, उनके मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। उनके कुशल प्रशिक्षण से बच्चों को आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रभावी प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि समर कैंप एवं कराटे क्लास के सफल आयोजन में जागृति शाखा की सभी बहनों का विशेष सहयोग रहा। सभी सदस्याओं के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के कारण यह आयोजन सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा की इस पहल को नगरवासियों एवं अभिभावकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। शाखा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे ऐसे रचनात्मक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *