भानुप्रतापपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम 27 मई बुधवार को सुबह 10 बजे गोंडवाना भवन में आयोजित होगा। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष बसंत यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। आयोजन में जिला, ब्लॉक, मंडल एवं सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों के साथ सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, पिछड़ा वर्ग, आदिवासी, किसान कांग्रेस तथा आईटी सेल के पदाधिकारियों और सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा नगरीय निकाय एवं पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के पदाधिकारी सुनील बबला पाढी ने सभी कांग्रेसजनों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान समारोह 27 को

26
May