रील और सेल्फी का शौकीन कौन नहीं? जशपुर पुलिस इसके बदले बांट रही है नकद पैसे और फ्री पेट्रोल, पढ़े पूरी खबर

जशपुर। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने जिलेवासियों के लिए एक अनोखी पहल की है। पुलिस ने आम जनता के लिए “रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता” का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता का मुख्य संदेश “हेलमेट लगाएं, सुरक्षित रहें – सड़क सुरक्षा, लाइफ सेफ्टी” रखा गया है।

इस प्रतियोगिता में जिले के लोग हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा से जुड़े रील और सेल्फी बनाकर हिस्सा ले सकेंगे। इसके माध्यम से युवाओं को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट के नियमित उपयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार

प्रतियोगिता में चयनित होने वाले भाग्यशाली प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ हेलमेट और पेट्रोल भी दिया जाएगा। पुरस्कारों की श्रेणी इस प्रकार है:

बेस्ट रील विनर:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹2001 + हेलमेट + 3 लीटर पेट्रोल
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹1001 + हेलमेट + 3 लीटर पेट्रोल
  • तृतीय पुरस्कार: ₹501 + हेलमेट + 3 लीटर पेट्रोल

बेस्ट सेल्फी विनर:

  • प्रथम पुरस्कार: ₹1001 + हेलमेट + 3 लीटर पेट्रोल
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹501 + हेलमेट + 3 लीटर पेट्रोल
  • तृतीय पुरस्कार: ₹301 + हेलमेट + 3 लीटर पेट्रोल

इंस्टाग्राम पर करना होगा कोलेबरेट (Collaborate)

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी रील या सेल्फी बनाकर जशपुर पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के साथ Collaborate करना होगा। पुलिस द्वारा विजेताओं के नामों की घोषणा प्रत्येक सप्ताह रविवार को की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने की नियमों के पालन की अपील

जशपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके ही लोग स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *