पिथौरा – कंठ सूखा देने वाली भीषण गर्मी के बीच पिथौरा बस स्टैंड में आमजनों के लिए पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर हाहाकार मचा हुआ है और स्थानीय बस स्टैंड के व्यापारी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस परेशानी को सुलझाने के बजाय नगर पंचायत की कार्यप्रणाली ने इसे और बढ़ा दिया है। बस स्टैंड के फल व्यवसायी रितेश महांति के विधिवत आवेदन के आधार पर नगर पंचायत ने निर्धारित शुल्क लेकर नया नल कनेक्शन तो प्रदाय कर दिया, लेकिन अगली ही सुबह बिना कोई कारण बताए उसे काट भी दिया। कनेक्शन प्रदाय करने के बाद उसे अचानक क्यों काटा गया, इसे लेकर आवेदक ने पूरी तरह अनभिज्ञता जताई है। प्रशासन के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से बुनियादी सुविधा से वंचित व्यापारी की परेशानी अब चरम पर पहुंच गई है। ओर व्यपारी रितेश महंती ने इस मामले की शिकायत सुशासन तिहार मे अधिकारियो के समक्ष की है
आवेदन, शुल्क और सामग्री के बाद भी मिला धोखा
रितेश महंती ने बताया पानी की भीषण परेशानी से त्रस्त होकर नए नल कनेक्शन के लिए 08 मई 2026 को नगर पंचायत में विधिवत आवेदन किया था। इसके पश्चात 11 मई 2026 को नगर पंचायत द्वारा निर्धारित शुल्क 2100 रुपये भी जमा किए गए। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी की सहमति के बाद 23 मई 2026 को कर्मचारियों के निर्देश पर आवश्यक सामग्रियां क्रय की गईं और देर रात उनके प्रतिष्ठान पर नया नल कनेक्शन लगा दिया गया। लेकिन हैरत की बात यह रही कि अगली ही सुबह (24 मई रविवार) को नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा ही बिना किसी पूर्व सूचना और बिना कोई कारण बताए उक्त नल कनेक्शन को विच्छेद कर दिया गया।
कनेक्शन क्यों काटा गया, मैं पूरी तरह अनभिज्ञ हूँ: रितेश महांति
इस पूरे घटनाक्रम पर पीड़ित आवेदक रितेश महांति ने बताया कि निर्धारित शुल्क जमा करने और स्वयं के खर्च पर सामग्री लगाने के बाद कनेक्शन प्रदाय किया गया था। लेकिन अगले ही दिन इसे क्यों काट दिया गया, इस बारे में वे पूरी तरह अनभिज्ञ हैं। नगर पंचायत की ओर से उन्हें कनेक्शन काटने का न तो कोई कारण बताया गया है और न ही कोई पूर्व सूचना दी गई है। रितेश महंती ने इस कृत्य की मौखिक शिकायत स्थनीय कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को दी है उन्होंने समाधान का भरोसा दिलाया है
“”इस मामले मे सीएमओ बिरझु राम सोनबेर ने कहा उन्हें सुशासन तिहार दिन मामला संज्ञान मे आया है शिकायत प्राप्त हुई है जल्द ही समाधान समाधान कर कारणों के जानने के बाद विधिवत कार्यवाही की जाएगी