भाटापारा- भाटापारा विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौरेंगा में मनरेगा संवाद तहत राजीव गांधी पंचायती राज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार ,प्रदेशाध्यक्ष नेताम ,पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वय परमेश्वर यदु व रमेश धृतलहरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ,सरपंच विलियम धृतलहरे की उपस्थिति में ग्रामीण जनो से वन टू वन करते पंचायती राज में संपूर्ण अधिकार पंचायतों को देने महात्मा गांधी और कांग्रेस पार्टी के योगदानों को बताते इसे कानून बना पंचायती राज को मजबूती देते स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार का अधिकार दिया जिसे वर्तमान की मोदी सरकार अन्याय करते मनरेगा कानून को ही बदलते रोजगार गारंटी को छीन लिया ।

परिचर्चा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कानून बदले के पश्चात पूर्व की तरह न ही नियमित रोजगार मिलने,और न ही भुगतान सही समय पर भुगतान न होने सहित अन्य कई खामियों से अवगत कराते आक्रोश व्यक्त किया ।
इस अवसर पर संतोष सोनी पूर्व जिला महामंत्री,अजीत बाजपेयी, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी,अरुण यादव पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस , सचिन शर्मा पूर्व सचिव जिला कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष गण अय्यूब बाठिया मंडल, पुनीत मानिकपुरी, ओमप्रकाश यदु विशेष रूप से उपस्थित थे ।