चारामा -अनूप वर्मा।
छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय टी.एस. सिंहदेव एक दिवसीय दौरे पर चारामा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारियों, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। सिंहदेव ने वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण रणनीतिक मंत्र दिए।
शोक संतप्त परिवार और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट
अपने दौरे की शुरुआत में पूर्व उपमुख्यमंत्री ग्राम पलेवा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की। इसके बाद वे पलेवा के जुर्री परिवार के निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके पश्चात उनका काफिला ग्राम दरगाहन पहुंचा, जहां उन्होंने क्षेत्र के पुराने व वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता जेली राम नरेटी से सौजन्य मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही वहां उपस्थित अन्य साथी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा की। इसके बाद सिंहदेव ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष बसंत यादव के फार्म हाउस का रुख किया, जहां बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से वे रूबरू हुए।
विधायक निवास पर हुआ भव्य स्वागत, वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन
दौरे के मुख्य पड़ाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव चारामा स्थित विधायक निवास पहुंचे। वहां भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने अपने परिवारजनों और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र:
विधायक निवास में आयोजित बैठक में टी.एस. सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान परिस्थितियों पर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की। केंद्र व राज्य की मौजूदा व्यवस्था पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज आम जनता ‘अच्छे दिनों’ के बजाय महंगाई और अन्य समस्याओं से बुरी तरह परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और उनकी आवाज बनें। आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर काम करने की कई अहम रणनीतियां साझा कीं।
ये प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस गरिमामय अवसर पर विधायक निवास में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी के साथ मुख्य रूप से:
पूर्णचंद्र पाढ़ी (कोको) – पूर्व महासचिव युवक कांग्रेस,
बसंत यादव – जिला अध्यक्ष, कांग्रेस,भुवनेश्वर नागराज – अध्यक्ष, नगर पंचायत चारामा,
पुरूषोत्तम गजेंद्र – अध्यक्ष कलार समाज ,नरेंद्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग,हिरवेंद्र साहू – अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा,सुना राम तेता – अध्यक्ष, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर,यशवंत नायक, अमृत देवांगन, संतोष शिंदे, गोपाल राठी, मंजू सोनकर, सुभाष सोनकर, छोटी चन्द्रिका देवांगन,महेंद्र नायक, सत्तार खान, सौरभ तारम, कमलेश रानू सेन, सुधांशु पाण्डेय, अंजू नाग, छोटी देवांगन, किशोर नेताम, के.एल. मरकाम, समीर बंछोर एवं बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: अनूप वर्मा, चारामा