0 सड़क में ही धूल व सीमेंट के ढेर दुर्घटनाओं को कर रहे आमंत्रित 0
0 अधूरे नाली के बरसात पूर्व पूर्ण होने की संभावना क्षीण 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : जयस्तंभ चौक से बड़ा तालाब तक सड़क के दोनों तरफ नालियों का निर्माण किया जा रहा है । ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण कैसे किया जा रहा है , गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग व निर्माण के साथ ही प्राक्कलन के अनुरूप कार्य हो रहा है या नहीं इसकी जांच व मानिटरिंग नगरपालिका द्वारा नही की जा रही है । जिसके चलते ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से नाली का निर्माण किया जा रहा है । विगत 3 महीनों से अधिक से नाली निर्माण का कार्य प्रारम्भुभाई पर अभी तकव्ह नाली आधी भी नहीं बन पाई है । विगत एक सप्ताह से नाली निर्माण का कार्य भी बंद है । आसपास के व्यवसायियों व निवासियों ने बताया कि नाली का निर्माण बगैर किसी माप के बनाया जा रहा है । सड़क तरफ की नाली की दिवाल को पाटा देकर बनाया जा रहा हाइपर दुकानदारों के दुकान साइडों में बगैर पाटा दिए दीवारों से लगकर बनाया जा रहा है । इस नाली का गंदा पानी आखिर निकलेगा किधर यह तय नही किया गया है । बाएं तरफ की नाली का पानी मोहम्मद मुश्ताक खान के खेत में छोड़े जाने की जानकारी मुश्ताक भाई द्वारा दी गई उन्होंने इसका विरोध करते हुवे कहा कि इस नाली के गंदे पानी की निकासी हम हमारे खेतों में नहीं होने देंगे । इससे हमारे खेतों की उपजाऊ क्षमता प्रभावित होगी । तो वहीं दायें तरफ की नाली अभी मंडी किसान विश्राम गृह तक ही आधी बनी है । इस तरफ के पानी की निकासी के लिए भी कोई स्थान नहीं है यहां का पूरा गंदा पानी बड़े तालाब में जायेगा जहां प्रतिदिन हजारों लोग नहाते है । ऐसे में इस तालाब का पानी पूरी तरह प्रदूषित व गदंगी युक्त हो जाएगा संभव है कि इससे पानी से शरीर में खुजली की भी शिकायत आयेगी।
ठेकेदार द्वारा अभी सड़क के दोनों तरफ नाली बनाई गई है उस नाली से निकलने वाले मिट्टियों को पूरी तरह उठाया नहीं गया है अभी कुछ ही दिनों पूर्व नगरपालिका द्वारा जयस्तंभ चौक से बस्ती सरायपाली चौक सड़क चौड़ीकरण व डामरीकरण किया गया है ताकि आवागमन में हो रही असुविधा को दूर किया जा सके पर नाली निर्माण के दौरान निकले मिट्टियों को ठेकेदार द्वारा सड़क में ही छोड़ दिए जाने से आधी सड़क इन मिट्टियों के चलते दब गई है । जिससे इसके ऊपर से गुजरने वाली वाहनों के कारण भरी संख्या में धूल उड़ने से राहगीरों व दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।कण युक्त धूल दुकानों के अंदर आने से खाद्य सामग्रियों व अन्य सामानों में धूल लगने से बचाव करना मुश्किल हो रहा है । वही नाली निर्माण के समय सीमेंट की मिक्सिंग भी सड़क में ही किए जाने के कारण सड़क किनारे अनेक स्थानों पर सीमेंट के ढेर पड़े हैं जिसके कारण सड़क में सुख चुके गिट्टी सीमेंट युक्त ढेर दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है । ठेकेदार द्वारा कार्य नई बनी सड़क में ही सीमेंट मिक्सिंग का कार्य तो कर लिया गया पर सुख चुके ढेर को हटाने की चिंता नहीं की गई । आज भी गिट्टी युक्त ढेर व नाली से निकली मिट्टियाँ बदहाल हाल में पड़ी है ।
नगरपालिका की सड़को को ठेकेदार द्वारा मिट्टियों से आधा पाट दिया गया व जगह जगह सीमेंट जो अब पत्थर का रूबल चुके हैं इन्हें हटाने व सफाई किए जाने का निर्देश ठेकेदार को देकर नगर को धूलमुक्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए ।
वहीं मिली जानकारी के अनुसार संभवतः दोनों तरफ 500-500 मीटर लंबी नाली बननी है । पर अभी तक शायद 200 मीटर नाली बनी होगी ।
नाली की ऊंचाई सड़क से काफी ऊपर होने की वजह से सड़क का पानी इस नवनिर्मित नाली में जायेगा इसकी संभावना बिल्कुल भी नहीं है ।
वर्तमान में बायें तरफ की नाली श्री गुरुद्वारा के पास आकर रुक गई है तो वहीं दांये साइड की नाली भी अभी अधूरी है । यहां तक तो नाली बन गई है पर अब इसके आगे यह नाली का नियम जैसे जैसे जयस्तंभ चौक तक आएगा वैसे वैसे विवाद की स्थिति संभावित है । इन बनने वाले नाली की चौड़ाई को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है कि क्या जितनी चौड़ाई तालाब के पास बनाई गई है उसी चौड़ाई में जयस्तंभ चौक तक बनेगी । क्या यहां के दुकानदार सहयोग करेंगे । नगरपालिका उसी चौड़ाई में नाली का निर्माण यहां भी कर पाएगी । इस संबंध में जहां नाली निर्माण हो चुका है यदि इसी आधार पर आगे नाली का निर्माण नहीं किया गया तो विरोध किया जायेगा ।
ठेकेदारवद्वारा जिस तरह से गुणवत्ताविहीन व विलंब से नाली निर्माण किया जा रहा है उससे नहीं लगता कि आने वाले दिनों में बरसात के पूर्व इसका लाभ नगरवासीयो को मिल पायेगा ।
अधूरी नाली निर्माण से नगरपालिका व ठेकेदार के चलते राहगीर व व्यवसायी हो रहे परेशान

14
May