0 होर्डिंग में लग रहे फ्लैक्सो को हो रहा नुकसान
0बोर्ड में सपोर्ट चद्दर के अभाव में फट रहे फ्लैक्स 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के गौरवपथ में नगरपालिका के आय में वृद्धि किए जाने के उद्देश्य से लगभग 10 होर्डिंग स्थापित किया गया है । व्यवसायिक प्रचार का यह एक अच्छा माध्यम हो सकता है किंतु नगरपालिका द्वारा त्रुटिपूर्ण होर्डिंग निर्माण से आए दिनों थोड़ी हवा चलने पर इन होर्डिंगों में लगे फ्लैक्स फट कर सड़क तक लटक रहे हैं इससे इस सुविधाओं का लाभ लेने वाले व्यवसासियों को बार बार फ्लैक्स बदले जाने के कारण आर्थिक रूप से काफी नुकसान भी हो रहा है तो वहीं होर्डिंग में लटक रहे यह फ्लैक्स काफी नीचे तक सड़क तक आ जाने के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है ।

नगरपालिका द्वारा नगर के गौरवपथ में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपने व्यवसायों के प्रचार प्रसार के लिए लाखों रुपए खर्च कर विभिन्न स्थानों में लगभग 10 होर्डिंग स्थापित किया गया है । जिन्हें व्यवसायियों को किराए पर दिया जाकर नगरपालिका की आय में वृद्धि हो सके । किंतु त्रुटिपूर्ण होर्डिंगों के कारण नगरपालिका के आय में तो वृद्धि हो रही है पर व्यावसायिक उपभोक्ताओं की जेब निरंतर खाली हो रही है । इन होर्डिंग का डिजाइन इस तह बनाया गया है कि थोड़े हवा व आंधी चलने से ये सभी फट रहे हैं । फ्लैक्स को बेक ग्रांउड सपोर्ट नहीं मिलने के कारण हल्के हवा चलने से फड़फड़ाकर फटने की शिकायतें आ रही है । वर्तमान में जो होर्डिंग लगाए गए हैं वे बेक ग्राउंड में टीन के चद्दर न लगाकर लोहे के एंगल को लगाया गया है तथा लोहे के छड़ों से क्रास बना कर शेष भाग को खुला छोड़ दिया गया है ।

जबकि होर्डिंग में लगाए जाने वाले फ्लैक्स की सुरक्षा के लिए मजबूत बेक ग्राउंड सपोर्ट चाहिए और इस तरह का बैक ग्राउंड सपोर्ट सिस्टम किसी भी होर्डिंगों में नहीं लगे होने के कारण हल्के हवा चलने से फ्लैश के फटने का कारण बनता है । नगरपालिका को इस पर ध्यान देते हुवे होर्डिंग के दोनो तरफ लोहे की चादर लगानी चाहिए जिस तरह सामान्य होर्डिंगों में पूरी लोहे की शीट चादर लगी होती है इससे इसमें लगाने वाले फ्लैक्स को लोहे की चादर (शीट) लगे होने के कारण काफी सपोर्ट मिल जाता है वह सही ढंग से लगे होने के बाद भी फ्लेक्सो के नुकसान होने की संभावना कम रहती है । नगरपालिका को इन सभी होर्डिंग में होर्डिंग के दोनो तरफ लोहे की चादर लगानी चाहिए इससे फ्लैक्स को जीवनदान भी मिल सकेगा साथ ही व्यवसायिक उपभोक्ताओं को लगातार हो रहे नुकसानों से राहत भी मिल सकेगी ।
ज्ञातव्य हो कि इन होर्डिंगों में जिन जिन व्यवसायियों द्वारा फ्लैक्स लगाए गए है उनके द्वारा हल्के आंधी व बारिश के चलते 2 से 3 बार फटे हुए फ्लैक्स को बदलकर नया लगाया गया है । इससे उन्हें लगातार त्रुटिपूर्ण होर्डिंग के बनावट के लिए नुकसान हो रहा है । साथ ही ये फ्लैक्स फट कर सड़क पर लटकने के कारण आवागमन कर रहे यात्रियों व वाहनों के लिए भी खतरा उत्पन्न के रहे हैं । नगरपालिका प्रशासन को इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे सुरक्षित होर्डिंग स्थापित किए जाने पर ध्यान देना चाहिए ।