जनदर्शन में उमड़ी भीड़: कलेक्टर ने सुनीं 14 गंभीर शिकायतें, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

एमसीबी/12 मई 2026/ कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन आवेदनों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु- आज के जनदर्शन में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए।
प्रमुख मुद्दे- बिजली, राजस्व, अतिक्रमण, वेतन विसंगति और विकास कार्यों में अनियमितता जैसे मामले प्रमुखता से छाए रहे।
कलेक्टर का निर्देश- ’’आम जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन की प्रमुख शिकायतें और मांगें-
जनदर्शन में अलग-अलग क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाई, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित मामले शामिल थे
ग्राम विकास और बिजली – ग्राम बाला के सरपंच ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने और ग्राम महादेवपुर में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र संचालित करने की मांग रखी।
अनियमितता की शिकायत- रवि कुमार पाण्डेय बिछिया टोला ने उपसरपंच द्वारा हित लाभ अर्जन करने की शिकायत की, वहीं शिवप्रसाद बुलाकी टोला और श्रवण कुमार घुटरा ने पंचायत कार्यों एवं आवास निर्माण में राशि के गबन का आरोप लगाया।
राजस्व और अतिक्रमण-
मुसरा निवासी संतलाल और चुटकी निवासी रामलाल ने अतिक्रमण हटाने और उस पर रोक लगाने हेतु आवेदन दिया। वहीं, भवरखोह के ग्रामीणों ने राजस्व भूमि को प्रतिबंधित न करने की अपील की।
कर्मचारी मुद्दे- समस्त कर्मचारी छात्रावास के कर्मियों ने वेतन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
अन्य मांगें- चिरमिरी के ओमप्रकाश ने बिजली बिल अधिक आने, फूलमत ने पुश्तैनी जमीन का पट्टा दिलाने और कृष्ण कुमार मिश्रा ने मृत्यु उपरांत सहायता राशि दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

सुशासन की दिशा में कदम
कलेक्टर सुश्री जांगड़े ने सभी प्रकरणों में निष्पक्षता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को अपने काम के लिए भटकना न पड़े और उन्हें समय पर न्याय मिले, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।यह कार्यक्रम एक बार फिर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ।

समाचार क्रमांक/137/लोकेश/फोटो 01 से 02

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *