भिलाई की आम्रपाली कॉलोनी में साकार हुई आस्था, 14 मई को होगा भव्य श्रीराम मंदिर लोकार्पण

रमेश गुप्ता भिलाई… एम.पी. हाउसिंग बोर्ड के समीप अम्रपाली वनांचल सिटी वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा आम्रपाली कॉलोनी में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। कॉलोनीवासियों के सहयोग, समर्पण और आस्था से निर्मित यह मंदिर अब क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
235 घरों में जलेगा दीप, भगवा ध्वज से सजेगी कॉलोनी
मंदिर लोकार्पण के अवसर पर आम्रपाली कॉलोनी के 235 परिवार अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे और भगवा ध्वज लगाकर खुशी मनाएंगे। पूरे क्षेत्र को धार्मिक रंग में सजाने की तैयारी की जा रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि वर्षों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है।
जयपुर से लाई गई 7 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा बनेगी आकर्षण का केंद्र
मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम की करीब 7 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा जयपुर में तैयार की गई है। प्रतिमा की भव्यता श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी।
14 मई को होगा भव्य लोकार्पण समारोह
श्रीराम मंदिर का उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह 14 मई 2026 को धार्मिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं रिकेश सेन की उपस्थिति में मंदिर का विधिवत उद्घाटन होगा। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है।
पूजा, हवन और विशाल भंडारे की रहेगी व्यवस्था
आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समिति अध्यक्ष पी.एस. सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, हवन, धार्मिक अनुष्ठान और भजन-कीर्तन आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद वितरण, दोपहर से रात्रि तक खिचड़ी वितरण और विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।
सिर्फ मंदिर नहीं, सामाजिक एकता का केंद्र भी बनेगा
समिति सदस्यों के अनुसार यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं होगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी केंद्र बनेगा। यहां समय-समय पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर समिति और कार्यकारिणी के सदस्य
श्रीराम मंदिर समिति में अध्यक्ष पी.एस. सिंह, महासचिव अवधेश कुमार, कोषाध्यक्ष रणधीर कपूर, कार्यकारिणी अध्यक्ष रवि सोनी, सचिव परविंदर सिंह, सह कोषाध्यक्ष दिलीप नामदेव, उपाध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं पारस यादव शामिल हैं।
संरक्षक मंडल में राजू भोजक, राजकुमार बबेला एवं पुरुषोत्तम अग्रवाल शामिल हैं।
कार्यकारिणी समिति में चन्ना केश्वालू, प्रमोद ग्रोवर, महेंद्र यादव, रोहित केशवानी, आर.एस. पासी, महावीर प्रसाद, नवल साहू, गणेश अग्रवाल, अखिलेश सिंह, वेंकट साईं, रंजीत मिश्रा, विजय जायसवाल, रिंकु अग्रवाल, राजू अग्रवाल, योगेश ठाकुर, कल्याण संतोष, निर्मल सिंह, राजाराम, ए. मांझी, बी.के. शास्त्री, संजय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, नरसिंग अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अशोक गोयल, जितेंद्र बेहरा, गोवर्धन जी, आदि नारायण एवं सरिता मिश्रा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *