{ अम्बिकापुर } छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) राजेश कुमार अग्रवाल ने एक साथ 108 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। जिससे पूरे महकमे में हलचल तेज हो
गई है।
इस व्यापक फेरबदल में 05 उप निरीक्षक (SI), 21 सहायक उप निरीक्षक (ASI) समेत प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं।
एस.एस.पी .द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लंबे समय से रक्षित केंद्र पुलिस लाइन में तैनात रहे कई पुलिसकर्मियों को अब मैदानी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन कर्मियों को जिले के विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में नई पोस्टिंग दी गई है, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापना स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंगोरा सिंह –