विभाग एक्शन मोड में,,
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैनपाट ब्लॉक के कदनई
से लोटाभवना तक करोड़ों की लगत से लगभग अढ़ाई किलोमीटर लंबी डामरीकरण सड़क का निर्माण पी एम जनमन योजना अंतर्गत ठेकेदार द्वारा किया गया था,
जिसकी शिकायत सीतापुर विधायक तक ग्रामीणों के द्वारा पहुंचाया गया था ,,
जिसमें ग्रामीणों ने कहा है कि उनके यहां बनने वाली सड़क गुणवत्ता हीन एवं निम्न स्तर का है,,
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए,तत्काल निर्माण कार्य की जांच करने का निर्देश दिया,और घटिया निर्माण को तोड़ने के लिए भी कहा ,
जिसपर विभाग ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटिया निर्माण को तोड़ने काम चालू कर दिया है,,
वहीं इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का कहना है कि
निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,
अगर इस तरह के मामले लोगो के सामने आते हैं तो,इसकी शिकायत तत्काल करे ,
ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके,,
आगे उन्होंने कहा
विष्णु देव का सुशासन का सरकार है।
गलत चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,,
जो भी कार्य है उसको
गुणवत्ता पूर्ण एवं मानक अनुरूप किया जाना चाहिए,,
नहीं तो उसको तोड़ कर दुबारा बनवाया जाएगा,,