चारामा: शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में अपना परचम लहराते हुए, डिजनी पब्लिक स्कूल चारामा ने एक बार फिर शानदार सफलता दर्ज की है। शनिवार, 2 मई 2026 को घोषित हुए केंद्रीयकृत प्राथमिक (कक्षा 5वीं) एवं पूर्व माध्यमिक (कक्षा 8वीं) प्रमाण पत्र परीक्षा के परिणामों में स्कूल का प्रदर्शन शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों और अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।
कक्षा 5वीं: प्रथम श्रेणी का शानदार रिकॉर्ड
कक्षा 5वीं में कुल 30 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 29 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
मेरिट सूची के सितारे:
प्रथम: भव्या बघेल, चहक साहू एवं रक्षा कोसिरिया (93.50%)
द्वितीय: रेयांशी कोसिरिया (93.00%)
तृतीय: नोवेद किरी (88.00%)
कक्षा 8वीं: सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
कक्षा 8वीं के कुल 25 परीक्षार्थियों ने न केवल परीक्षा पास की, बल्कि सभी ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया।
मेरिट सूची के सितारे:
प्रथम: वैभवी चंदेल (94.0%)
द्वितीय: राधिका देवांगन (93.50%)
तृतीय: अभिनव सिंह (93.17%)
प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई
बच्चों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती राबिया अब्बास खान, सचिव श्री महेश भोजवानी, कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मेहता, प्राचार्य श्री ए. आर. निषाद एवं समस्त शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह शाला और परिवार का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।
रिपोर्ट: अनूप वर्मा
डिजनी पब्लिक स्कूल चारामा का दबदबा: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में रहा शत-प्रतिशत परिणाम

06
May