हाउसिंग बोर्ड की आम्रपाली कॉलोनी में एक हफ्ते में चार घरों में चोरी, लगातार चोरियों से दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल..
. रमेश गुप्ता भिलाई..हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत आने वाली आम्रपाली कॉलोनी में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने निवासियों की नींद उड़ा दी है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि एक ही हफ्ते में चार घरों को चोरों ने निशाना बना लिया।

ताजा घटना में भी चार घरों में चोरी की सूचना सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। अब स्थिति यह है कि हर घर खुद को अगला निशाना मानकर चिंतित है। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर, प्रबंधन पर लापरवाही के आरोपनिवासियों का आरोप है

कि कॉलोनी प्रबंधन इस गंभीर समस्या को लेकर बिल्कुल भी सजग नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था अव्यवस्थित और बेहद कमजोर नजर आ रही है। हाल ही में जब कुछ लोगों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति जानने की कोशिश की, तो तैनात गार्ड को यह तक नहीं पता था कि कैमरों का डिस्प्ले कहां है। यह स्थिति सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलने के लिए काफी है। दो कंपनियों के गार्ड, लेकिन जवाबदेही तय नहींकॉलोनी में दो अलग-अलग कंपनियों के गार्ड तैनात हैं, जिससे जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो गया है। आमतौर पर एक ही एजेंसी होने पर जवाबदेही स्पष्ट रहती है, लेकिन यहां व्यवस्था पूरी तरह असंगठित है। 12 गार्डों की ड्यूटी के बावजूद चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीसीटीवी में चेहरा कैद, फिर भी पुलिस खाली हाथचौंकाने वाली बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा स्पष्ट रूप से कैद हो चुका है, इसके बावजूद 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोर को पकड़ने में सफल नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार जांच और कार्रवाई का दावा कर रही है, लेकिन नतीजे अब तक शून्य हैं।वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचे अधिकारीमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा एवं जामुन थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह आम्रपाली कॉलोनी पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द इन चोरों को पकड़ने का का भरोसा दिया।थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार जांच कर रही है और घटनास्थल का मुआयना किया गया है। संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बंद घर बन रहे निशाना, चोरों के हौसले बुलंदकॉलोनीवासियों ने बताया कि चोर विशेष रूप से उन घरों को निशाना बना रहे हैं जो बंद रहते हैं। इससे यह साफ है कि चोर पहले रेकी कर रहे हैं और फिर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार घटनाओं ने चोरों के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब खुद पहरा देने को मजबूर लोगलगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर कॉलोनीवासियों ने अब खुद ही रात में गश्त करना शुरू कर दिया है। लोग अपने परिवार और संपत्ति की सुरक्षा के लिए स्वयं चौकीदारी करने को मजबूर हो गए हैं।