समाचार
{ अम्बिकापुर } वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ .पी .चैधरी के अनुमोदन पश्चात अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन प्रमुख शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति हेतु अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता, शासकीय कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु शास्त्री वार्ड के पार्षद विजय सोनी एवं स्वामी आत्मानंद विज्ञान महाविद्यालय अम्बिकापुर हेतु जनपद सदस्य अनामिका पैकरा सोनपुरकला को जनभागीदारी समिति हेतु अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।