मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। तारा सुतारिया 12 से 23 मई 2026 तक आयोजित होने वाले 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर तारा पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह है। इस प्रतिष्ठित समारोह में तारा के साथ ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट जैसी बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी, जबकि पायल कपाड़िया कान क्रिटिक्स वीक की जूरी की अध्यक्षता करेंगी।
फिल्मों की बात करें तो तारा सुतारिया सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक में रेबेका की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज को लेकर ताजा अपडेट यह है कि टॉक्सिक अब 4 जून को सिनेमाघरों में नहीं आएगी। अभिनेता यश ने स्पष्ट किया है कि फिल्म का काम पूरा हो चुका है, लेकिन वैश्विक स्तर पर बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन डील सुनिश्चित करने के लिए रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया है ताकि फिल्म को दुनिया भर में बड़ी सफलता मिल सके।