दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड; चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की जलकर मौत

Vivek Vihar Building Fire : शाहदरा। राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में 12 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह 3:15 बजे भड़की लपटें जानकारी के अनुसार, आग रविवार सुबह करीब 3:15 बजे लगी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां करीब 3:35 बजे मौके पर पहुँच गईं और बचाव कार्य शुरू किया गया। धुएं और आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

AC ब्लास्ट की आशंका शुरुआती जांच और स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग लगने का कारण एक फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) में हुआ जोरदार धमाका माना जा रहा है। धमाके के बाद आग तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और दमकल विभाग के अधिकारी आग लगने के सटीक कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। मलबे और धुएं के बीच अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इमारत के भीतर कोई और तो नहीं फंसा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और इमारत में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *