डिजनी पब्लिक स्कूल चारामा का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा”

चारामा
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें डिजनी पब्लिक स्कूल चारामा के कक्षा 10वीं के कुल 32 परीक्षार्थीयों में से 27 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। कक्षा 12वी विज्ञान संकाय के कुल 20 परीक्षार्थीयों में से 18 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से एवं 02 छात्र ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण किया। कक्षा 12वी के वाणिज्य संकाय के कुल 11 परीक्षार्थीयों में से 05 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी एवं 06 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण किया।

शाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं की सूची में स्कूल में इशा दुर्गाशी 97.83 (प्रथम), मानसी देवांगन 94.83 (द्वितीय) एवं लुमिता कोसरिया 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं वाणिज्य संकाय में इशिका साहू 83.0 (प्रथम), चेतन देवांगन 73.60 (द्वितीय) एवं सुहानी देवांगन 71.0 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं विज्ञान संकाय में भाव्या अवस्थी 90.40 (प्रथम), अनुग्रही कश्यप 89.20 (द्वितीय) एवं गगन नाविक ने 88.20 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चों की इस आशातीत उपलब्धि पर शाला प्रबंधन समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं उनके माता-पिता को समिति के अध्यक्ष श्रीमति राबिया अब्बास खान

, सचिव श्री महेश भोजवानी, कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र मेहता, एवं अन्य सदस्यगण, प्राचार्य श्री ए. आर. निषाद एवं समस्त शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और भविष्य में और ज्यादा मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर शाला एवं परिवार का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *