पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने ओमनी का किया सम्मान

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित सीजी बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेमेतरा शहर के बेटी पिकरी निवासी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बेमेतरा की मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रा ओमनी वर्मा द्वारा 98.20 प्रतिशत अंक अर्जित किया गया है पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने उनके निवास जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिया इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करना अत्यंत हर्ष का विषय है इस ऐतिहासिक उपलब्धि केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया साथ ही बल्कि पूरे बेमेतरा जिले को भी गर्ववान्ति किया है ओमनी वर्मा की सफलता उनके कठिन परिश्रम अनुशासन समर्पण एवं अटूट आत्मविश्वास का परिणाम है सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जिस लगन और दृढ़ निश्चय के साथ अध्ययन किया आज के विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श उदाहरण है यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो उसे प्राप्त करने का जुनून हो तो किसी भी बाधा को पार कर सफलता हासिल किया जा सकता है ओमनी वर्मा जैसी बिटिया न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और प्रदेश का नाम रोशन करती है उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों में भी सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार होगा जो उन्हें उत्कृष्ट की ओर अग्रसर करेगा ओमनी वर्मा की इस सफलता की कहानी केवल एक परिवार की मेहनत नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की जीत भी है जो सही दिशा में बनाई गई। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल,जो कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, आज ग्रामीण और सामान्य परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ऐसे ही प्रतिभाओं को आगे बढ़ा रहा है।इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि बताती है कि जब शिक्षा मजबूत होती है, तो हालात नहीं, हुनर भविष्य तय करता है। यह वही बदलाव है जिसमें हर घर का बच्चा अब बड़े सपने देख रहा है और उन्हें साकार कर रहा है। ओमनी वर्मा की यह सफलता पूरे बेमेतरा जिले के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद रीता पांडे मिनटा नामदेव सहित वार्डवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *