नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी किरी परिवार के बच्चों ने आईएससी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवार और शहर का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष घोषित परिणामों में सभ्य किरी (पिता – उमेश किरी) ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की। वहीं वीर किरी (पिता – खेम किरी) ने 93.75 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसी कड़ी में बिटिया अक्षिता किरी (पिता – सत्येंद्र किरी) ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
सभ्य किरी और अक्षिता किरी ने राजकुमार कॉलेज, रायपुर में अध्ययन करते हुए यह सफलता हासिल की, जबकि वीर किरी ने सेरवुड कॉलेज, नैनीताल उत्तराखंड में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की।
बच्चों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मम्मी-पापा एवं सम्पूर्ण कुटुंब परिवार को दिया है।
बच्चों की इस उपलब्धि पर किरी परिवार में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों ने बच्चों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं नगरवासियों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
नगर के किरी परिवार के बच्चों ने आईएससी 12वीं में लहराया परचम, शानदार अंकों से बढ़ाया मान

30
Apr