अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता गोल्ड मेडल

राजनांदगांव 29 अप्रैल 2026। अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल कप 2026 में ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। समोआ के एपिया स्थित तुआनाईमाटो स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से 2 मई 2026 तक तक अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी एवं 200 अधिकारी शामिल हो रहे है।
ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 क्वालिफिकेशन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय है कि ज्ञानेश्वरी यादव, जूनियर वल्र्ड चौंपियनशिप में सिल्वर मेडलिस्ट, सीनियर कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडलिस्ट एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गुण्डाधुर पुरस्कार से सम्मानित है। ज्ञानेश्वरी यादव वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं एवं उनकी पोस्टिंग राजनांदगांव पुलिस में है। उनकी सफलता के पीछे उनके कोच श्री अजय लोहार विश्वकर्मा है। जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ज्ञानेश्वरी यादव इस मुकाम तक पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *