भिलाई में भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य अनावरण, कलश यात्रा और भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

रमेश गुप्ता
भिलाई। खुर्सीपार स्थित मंगल भवन के पास दीनदयाल पुरम में भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत अखंड रामायण पाठ के समापन के साथ हुई, जिसके बाद विधि-विधान से भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे उपस्थित रहे, जिनके करकमलों से प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही सर्व समाज के लिए निर्मित मंगल भवन का भी लोकार्पण किया गया।


आयोजन के तहत महिलाओं द्वारा लगभग 125 कलशों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक बना दिया। इसके साथ ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाम को भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पंडित रवि प्रकाश पांडे एवं अन्य विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत संपन्न कराई गई। आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु पाठक एवं पार्षद पीयूष मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ मिश्रा, महामंत्री रामलखन मिश्रा सहित दिनेश पांडे, विजय दुबे, प्रमोद पांडे, अजय कुमार मिश्रा , उमेश मिश्रा, संतोष पांडे, अरुण पांडा , नर्मदा प्रसाद मिश्रा, पार्षद विनोद सिंह, कमल किशोर शर्मा, महेश तिवारी, मुकेश सिंह, सुधांशु तिवारी एवं श्रीमती उर्मिला उपाध्याय, श्रीमती मेघा कौर, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *