5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म! सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज, सीधे इन 4 लिंक्स से डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड



रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों विद्यार्थियों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित होने वाला है। रायपुर स्थित मंत्रालय के महानदी भवन से दोपहर ठीक ढाई बजे आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। इस साल 10वीं की परीक्षा में 3,20,535 और 12वीं में 2,45,785 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। नवा रायपुर के कक्ष क्रमांक एस-2-12 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बाद रिजल्ट के लिंक सक्रिय कर दिए जाएंगे।

पेपर लीक की बाधा पार कर रिकॉर्ड समय में नतीजा तैयार

इस बार बोर्ड परीक्षाओं का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा क्योंकि 12वीं के हिंदी पेपर लीक मामले ने मंडल की तैयारियों को तगड़ी चुनौती दी थी। 20 फरवरी से शुरू हुई परीक्षाओं के बीच इस घटना के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिससे रिजल्ट की पूर्व निर्धारित तारीखों में बदलाव करना पड़ा। हालांकि चुनौतियों के बावजूद बोर्ड ने मुस्तैदी दिखाते हुए मूल्यांकन कार्य पूरा किया है। पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 12वीं का प्रदर्शन 82.25 प्रतिशत के साथ शानदार रहा था, जबकि 10वीं में 68.76 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे, जिसे इस बार और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।



कुछ ही पलों में एक्टिव हो जाएंगे रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक

छत्तीसगढ़ बोर्ड के परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर तुरंत देख सकते हैं। छात्रों को पोर्टल पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। भविष्य के संदर्भ के लिए डिजिटल कॉपी डाउनलोड करना और उसका प्रिंटआउट लेना अनिवार्य है। वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना स्कोर जान सकते हैं। 12वीं के लिए CG12 और 10वीं के लिए CG10 लिखकर अपना रोल नंबर 56263 पर भेजें।

सीधे इन लिंक्स के जरिए तुरंत एक्सेस करें अपना स्कोरकार्ड

भीड़ और सर्वर क्रैश की चिंता छोड़िए, आज की जनधार 24ंx7 आपको उन डायरेक्ट लिंक्स तक पहुंचा रहा है जहाँ से आप अपनी मार्कशीट तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर अपना विषयवार प्रदर्शन देख पाएंगे। बोर्ड ने इस बार पेपर लीक जैसी चुनौतियों के बाद भी पारदर्शी तरीके से परिणाम तैयार किए हैं। आप नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:

https://cg.results.nic.in https://cgbse.nic.in https://results.cg.nic.in https://results.digilocker.gov.in

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *