लोक अदालत की सफलता के लिए प्रत्येक पक्षकारों , अधिवक्ताओं व पीड़ितों का सहयोग आवश्यक : एडीजे वंदना देवांगन

पक्षकारों के आप समझौते व समझ के कारण ही लोक अदालतों को मिल रही भारी सफलता 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= नेशनल लोक अदालत को मिल रही सफलता के पीछे पक्षकारों के आपसी समझौता , समझ व सहयोगात्मक दृष्टिकोण की वजह से लोक अदालतों को निरंतर सफलता मिल रही है । वर्षों से न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों को मिनटों में लोक अदालतों के माध्यम से समाधान हो जाने से पक्षकारों व आमजनता में लोक अदालतों के आयोजनों के प्रति सम्मान व विश्वास दोनों बढ़ा है । इस सफलता में पक्षकारों , अधिवक्ताओं , पीड़ितों व मीडिया का अहम योगदान है जिनकी वजह से लगातार लोक अदालतों के आयोजनों को सफलता मिल रही है ।
उक्त कथन सरायपाली न्यायालय में पदस्थ अति. जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन द्वारा ” आज की जनधारा ” को दिए गए एक साक्षात्कार के दौरान व्यक्त किया गया ।
आगामी 9 मई को न्यायालय भवन में आयोजित लोक अदालत शिविर के संबंध में जानकारी देते हुवे एडीजे श्रीमती वंदना देवांगन ने कहा कि आप सभी के इन प्रयासों व सहयोगात्मक दृष्टिकोण के कारण ही पक्षकारों के न्यायालयों में वर्षों से न्याय के लिए जूझ रहे पक्षकारों को आर्थिक , सामाजिक , मानसिक व अनावश्यक रूप से हो रहे खर्चों को देखते हुवे लोक अदालत शिविरों की शुरुआत की गई। जिसे उम्मीद से अधिक सफलता मिल रही है इसके पीछे निःशुल्क , त्वरित समाधान व विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका है ।
एडीजे श्रीमती वंदना देवांगन ने आगे बताया कि लोक अदालत व न्यायालय सिर्फ न्यायालय भवन तक सीमित नहीं है बल्कि वे सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सकारात्मक सोच रखते हैं । उनकी मंशा है कि नगर या क्षेत्र में अनाथ व विक्षिप्त तरीके से घूम व रहने वाले लोगों की भी सामाजिक स्तर पर उन्हें सहयोग किया जाना चाहिए ताकि उन्हें भी सामाजिक स्तर पर जीवन जीने का लाभ मिल सके । वहीं गरीब व निर्धन युवतियां जिनका विवाह इन कारणों से नहीं हो पा रहा है उनका भी सहयोग सामाजिक संस्थाओ के माध्यम से किया जाना चाहिए।
ज्ञातव्य हो कि आगामी 9 मई को न्यायालय भवन में लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके व आपसी समझौते के तहत प्रकरणों का समाधान किया सके इस हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार, वर्षों से लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणो एवं प्री-लिटिगेशन चरण के प्रकरणों में अधिक से अधिक प्रकरणों का निष्पादन को लेकर एडीजे द्वारा बैठकों व तैयारियों हेतु बैठक की जा रही है ।
बैठकों में उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की 09 मई को आयोजित होने वाले नेशलन लोक अदालत को सफल बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने सुलहनीय वादों में से कम से कम एक-एक वाद का निष्पादन अवश्य कराएं।
बैठक में सभी संबंधितों पक्षकारों व अधिवक्ताओं से राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर प्रकरण के पक्षकारों से आपसी समझौता नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपसी विवाद के मामले, व्यवहार वाद, मोटर दुर्घटना दावा, परिवारिक विवाद, जिला न्यायालय में वर्षों से लंबित राजस्व प्रकरणों एवं बैंक ऋऋण, विद्युत, जल के बकाया देयकों आदि संबंधित प्री-लिटिगेशन प्रकरण रखे जाएगें।
एडीजे श्रीमती वंदना दीपक देवांगन ने संभवआमजनों से अपील की है कि आगामी 09 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक पक्षकारों गण उपस्थित होकर लोक अदालत के सेवाओं का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *