आज वैशाख माह के पावन समय में चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं। गुरु और चंद्रमा के इस मिलन से ‘गजकेसरी योग’ का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। आध्यात्मिक दृष्टि से आज का दिन श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ और दान-पुण्य के लिए विशेष फलदायी है। आइए देखते हैं कि सितारों की यह चाल सभी 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आई है।
मेष राशि
आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। मन में करियर और जॉब बदलने के विचार आ सकते हैं, लेकिन कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। व्यापार में रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भावुकता के बजाय व्यावहारिक होकर निर्णय लें।
- शुभ रंग: लाल और पीला
- उपाय: सूर्य देव की आराधना करें और गुड़ का दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
व्यापार में आज किसी नई डील या बड़े प्रोजेक्ट के मिलने के संकेत हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत होगी। ऑफिस में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन बढ़ते खर्च चिंता का विषय हो सकते हैं।
- शुभ रंग: हरा और आसमानी
- उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और मूंग की दाल का दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 75%
मिथुन राशि
चंद्रमा और गुरु आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके लिए आज का दिन स्वर्णिम बना सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने और आर्थिक लाभ के जबरदस्त योग हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक रूप से आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे, बस लंबी यात्राओं से परहेज करें।
- शुभ रंग: आसमानी और नीला
- उपाय: भगवान कृष्ण की उपासना करें और फल दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि
आज चंद्रमा की स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे मन में थोड़ी अस्थिरता महसूस होगी। व्यापार में नए अवसर तो मिलेंगे, लेकिन उनके परिणाम मिलने में समय लग सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन एकाग्रता बढ़ाने वाला है। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ संवाद की कमी न होने दें।
- शुभ रंग: हरा और पीला
- उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दफ्तर में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित रहेंगे, जिससे प्रमोशन की राह आसान हो सकती है। रिश्तों में चल रही अनबन खत्म होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। युवाओं को करियर के मोर्चे पर समय का सदुपयोग करना चाहिए।
- शुभ रंग: पीला और नारंगी
- उपाय: घर से निकलते समय अपराजिता का फूल साथ रखें।
- भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
नौकरी और व्यवसाय, दोनों ही क्षेत्रों में आज सफलता आपके कदम चूमेगी। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन फैसले भी आसानी से ले पाएंगे। छात्रों के लिए यह समय अपनी प्रतिभा दिखाने का है।
- शुभ रंग: हरा और बैंगनी
- उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और मूंग दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 80%
तुला राशि
किस्मत का पूरा साथ आज आपको मिलने वाला है। व्यापारिक यात्राएं सुखद और लाभकारी रहेंगी। पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें, अन्यथा प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।
- शुभ रंग: हरा और बैंगनी
- उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।
- भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि
रुके हुए कार्यों में गति आएगी और प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। अचानक हुए सकारात्मक बदलावों से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मानसिक शांति के लिए आज का दिन उत्तम है।
- शुभ रंग: सफेद और लाल
- उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और चने की दाल का दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
साझेदारी के काम में लाभ मिलेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में हल्की चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। खान-पान पर ध्यान दें, सेहत बिगड़ने की आशंका है।
- शुभ रंग: लाल और नारंगी
- उपाय: श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें और तिल का दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 60%
मकर राशि
कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। किसी नए अनुबंध (Contract) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। सेहत में सुधार होगा और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
- शुभ रंग: नीला और सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें।
- भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
रचनात्मक कार्यों और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। नौकरी में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है, क्योंकि पदोन्नति में कुछ देरी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खासकर कफ और जुकाम जैसी परेशानियां घेर सकती हैं।
- शुभ रंग: नीला और आसमानी
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और गेहूं का दान करें।
- भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि
पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर में शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। गुस्से पर काबू रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें।
- शुभ रंग: सफेद और नारंगी
- उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का भक्तिपूर्वक पाठ करें।
- भाग्य प्रतिशत: 80%