महिला आरक्षण बिल के नाम पर मोदी सरकार महिलाओं को गुमराह करना बंद करें:पार्षद मनदीप कौर ढींढसा

नगर पंचायत भानुप्रतापपुर की वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद मनदीप कौर ढींढसा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुवे कहा केंद्र की मोदी सरकार महिला बल के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है जबकि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही कांग्रेस सहित सभी दल के समर्थन के बाद पास हो चुका था परंतु आज 2 साल बीत जाने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया जो कि भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को दर्शाता है

केंद्र की मोदी सरकार अगर महिलाओं को सच में उनका अधिकार देना चाहती है तो 2023 में जो अपील पास हुआ था उसके आधार पर क्यों महिला आरक्षण बिल महिला आरक्षण लागू नहीं कर रही है क्या भाजपा सिर्फ एक माहौल बनाने के लिए ही महिला बिल के साथ परिसीमन बिल को भी जोड़ दिया गया जिसके कारण यह बिल सदन में गिर गया।

परंतु कुछ भाजपा के द्वारा अपनी गलतियों को ढकने के लिए जनता के बीच गलत जानकारी दी जा रही है कि विपक्ष के द्वारा महिला आरक्षण बिल को गिरा दिया गया जबकि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *