युवा एकता मंच नवापारा समिति द्वारा स्व फतेहबहादुर सिंह स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 का आयोजन

फाइनल प्रतियोगिता के नगरसेना टीम बनी विजेता

पंचायत स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में तराजू इलेवन विजयि

नवापारा युवा एकता मंच समिति के द्वारा स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 का आयोजन किया गया था। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में विभागीय मैच और पंचायत स्तरीय क्रिकेट मैच संपन्न हुआ जिसका फाइनल मुकाबला 18 अप्रैल दिन शनिवार की रात 8:00 बजे से प्रारंभ हुआ।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैचों में मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक .प्रबोध मिंज जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू अजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू, महामंत्री बिक्रम सिंह, कन्हैया सोनी,निखिल मरावी, गोपाल सिंह, पंकज सिंह, सरपंच परमेश्वरी सिंह, प्रेम सिंह,जयंती सिंह, भारत सिंह, अमरदीप सिंह,गोविंद सिंह, देव सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, नवरंग सिंग,दिनेश सिंह, गुड्डा,राहुल, आंसू एवम समस्त खिलाड़ी एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल पहला मैच अंबिकापुर नगरसेना और उदयपुर बीईओ इलेवन के मध्य खेला गया। अंबिकापुर नगर सेना की टीम ने जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया विजेता टीम को 11000 रुपए नगद शील्ड उप विजेता टीम को ₹5500 और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तराजू और पतराटोली टीम के मध्य खेला गया जिसमें तराजू की टीम ने पतराटोली टीम को हराकर खीताब अपने नाम किया। वहीं विजेता टीम को ₹30000 शिल्ड उप विजेता टीम को 20000 रुपए वासिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *