बलौदा बाज़ार नगर के विभिन्न समाज प्रमुखों की सामाजिक सद्भाव बैठक कलेक्टोरेट रोड साहू समाज के छात्रावास हाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख नागेन्द्र वशिष्ठ द्वारा भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान भाव का जागरण विषय पर आयोजित सद्भावना बैठक में विभिन्न समाज से आमंत्रित समाज प्रमुखों एवं समाज के आए हुए प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपने समाज के पारंपारिक रीति रिवाजों और अपनी संस्कृति जीवित रखते हुए आधुनिक युग में समाज के साथ सामंजस्य कर समरसता के साथ रहने ,समाज में अनेक कुप्रथाओं को कैसे बंद किए और समाज में समाजोन्मुखी किए गए कार्यों पर संक्षिप्त में अपने अपने विचार रखे।
नागेन्द्र वशिष्ठ जी ने इस विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हम नहीं जानते कि भगवान हमे किस जाति के घर में जन्म देने वाले है,हम किसी अमीर व्यक्ति के घर जन्म लेने वाले है या ग़रीब, कहां जन्म लेने वाले है यह सब किसी को पता नहीं होता।यह भगवान ही तय करता है । इसलिए हमे अमीर गरीब, जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि सद्भावना के साथ-साथ सामाजिक न्याय भी होना जरूरी है यह कार्य केवल सरकार के भरोसे नहीं हो सकता इसके लिए सभी समाज के लोगों को आपसी सहयोग और सद्भावना के माध्यम से बनाए रखना जरूरी है ।आज के युग में इसकी नितांत आवश्यक है।
इस कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज ,ब्राह्मण समाज, कुर्मी समाज , केशरवानी समाज, कंवर समाज , वैष्णव समाज , कलार समाज , ढीमर समाज ,
सिख समाज, सिंधी समाज ,अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, देवांगन समाज , सेन समाज , मरार पटेल समाज ,सतनामी समाज, पाल समाज , चौहान समाज , यादव समाज, कुम्हार समाज कसेर समाज, पटवा समाज , लोहार समाज, गुप्ता समाज , साहू समाज के साथ ही अन्य के समाज प्रमुखजन उपस्थित रहे है।
गरिमामय कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम पटेल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सदभाव बैठक कार्यक्रम के संयोजक संतोष चक्रधारी द्वारा आए हुए अतिथि , प्रमुखजन एवं अन्य सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सर्व समाजों के बीच सद्भावना बैठक आयोजित

19
Apr