छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 4 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान जवानों ने 4 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है।

कांकेर मुठभेड़ में बड़ी नक्सली कैडर ढेर

कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अचानक मुठभेड़ शुरू हो गई। सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया।

4 लाख की इनामी रूपी की हुई पहचान

मारी गई नक्सली की पहचान रंगाबोइना भाग्या उर्फ रूपी के रूप में हुई है, जो एसीएम (ACM) रैंक पर सक्रिय थी। वह माड़ डिवीजन के डीवीसीएम स्तर पर कार्यरत थी और सुगुलुरी चिन्नाना उर्फ विजय की पत्नी थी। रूपी पिछले 20 सालों से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी और बस्तर इलाके में बड़े कैडर की अंतिम सक्रिय महिला नक्सलियों में से एक मानी जा रही थी।

सुरक्षाबलों ने तेज किया सर्च ऑपरेशन

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने इस मुठभेड़ और महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है। घटना के बाद इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षाबलों ने आसपास के जंगलों में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *