नई दिल्ली। सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। माना जाता है कि कई पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ाते हैं। इसी कारण तुलसी और शमी जैसे पौधे घर में लगाए जाते हैं। हालांकि कुछ पेड़ों को घर के पास लगाना अशुभ माना गया है, क्योंकि उनकी छाया घर-परिवार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ पेड़ों की छाया से घर में तनाव, बाधाएं और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे पेड़ों को घर से दूर लगाने की सलाह दी जाती है।
पीपल का पेड़
पीपल का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और इसे देवतुल्य माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इसमें देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है। हालांकि वास्तु के अनुसार इसकी छाया घर पर पड़ना शुभ नहीं माना जाता। इसकी ऊर्जा काफी प्रबल होती है, जो गृहस्थ जीवन पर नकारात्मक असर डाल सकती है।
इमली का पेड़
इमली के पेड़ को घर के आसपास लगाने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इसकी छाया से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं और घर में तनाव का माहौल बन सकता है।
कांटेदार पेड़
बबूल या कैक्टस जैसे कांटेदार पेड़ों को भी घर में लगाने से मना किया गया है। वास्तु के अनुसार, ये पेड़ घर में नकारात्मकता बढ़ाते हैं, जिससे रिश्तों में कड़वाहट और विवाद की स्थिति बन सकती है। साथ ही इसका असर व्यक्ति के करियर और निजी जीवन पर भी पड़ सकता है।
