ओव्हर ब्रिज के नीचे दुकानदार तो हटे पर भारी वाहन अब खड़े होने लगी

दिलीप गुप्ता
सरायपाली= ओव्हर ब्रिज के नीचे चिल्हर व्यवसायियों की दुकानों व वाहनों के खड़े होने से दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुवे नगरपालिका द्वारा नो पार्किंग जोन की तरह कार्यवाही करते हुवे व्यवसायियों को हटा दिया गया पर खाली जगह को देखते हुवे अभी भी भारी व लंबी वाहनों के साथ कारों को खड़े होते देखा जा सकता है । प्रभावित दुकानदारो ने प्रशासन से आवागमन को प्रभावित करने वाले इन वाहनों पर भी कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया हैं।
ज्ञातव्य हो कि ओव्हर ब्रिज के नीचे बैठने , छांव , धूप , पानी से बचने के लिए यह एक सुविधाजनक स्थल बन गया था । आने जाने वाले लोग थोड़ा विश्राम कर लिया करते थे किंतु ब्रिज के नीचे लगातार वाहनों व भारी वाहनों के साथ ही छोटे व्यवसायियों द्वारा दुकान लगा दिए जाने के कारण भीड़ भाड़ के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बने रहती थी । कुछ घटनाएं भी यहां घट चुकी है । बेहतर , सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु नगरपालिका द्वारा समझाइश के बाद जप्ति की कार्यवाही किए जाने के बाद व्यवसायियों ने तो दुकान लगाना बंद कर दिया किंतु अब इस खाली जगहों पर भारी वाहनों व कार चालकों द्वारा गाड़ियों के खड़ी कर दिए जाने से यातायात बाधित तो होगा व दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाएगी ।
इससे प्रभावित दुकानदारों ने नगरपालिका व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ब्रिज के नीचे ऐसी वाहनों को खड़े होने से रोका जाय ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *