अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद पुलिस पहुंची 00
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के प्रसिद्ध श्री दुर्गा मंदिर में कल आधी रात को अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी व आलमारियों को तोड़ने का असफल प्रयास किया गया । आहट सुनने के बाद मंदिर में सो रहे पुजारियों के उठ जाने के बाद अज्ञात चोर पिछले दरवाजे से फरार हो गया ।
इस संबंध में मंदिर संचालक राजेश मित्तल व पुजारियों ने जानकारी देते हुवे बताया कि विगत रात्रि लगभग 2 बजे के आसपास आहट की आवाज सुनाई दी एक अज्ञात चोर द्वारा मंदिर के सामने रखे दान पेटी व आलमारियों को तोडनेवका प्रयास कर रहा था किन्तु वह सफल नहीं हो सका । मंदिर में लगे सीसीटीवी में अज्ञात चोर की तस्वीर कैद हो गई है । पुजारियों द्वारा अज्ञात चोर को पकड़ने का प्रयास किया गया पर वह पिछले दरवाजे से चकमा देकर फरार हो गया ।
घटनास्थल पर चोर द्वारा चोरी करने में प्रयुक्त हथौड़ी व अन्य औजार छोड़कर भाग खड़े हुवे ।
घटना की जानकारी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ दे दी गई है । पुलिस द्वारा अज्ञात चोर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है ।
इस संबंध मे टीआई निलेश ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही अज्ञात चोर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा । समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में जांच की जा रही है ।
देर रात दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास

11
Apr