रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की चाची स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की स्मृति में गुरुवार को पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भावुक माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में विष्णुदेव साय सहित मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और टंक राम वर्मा ने प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।



कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, रंजना साहू, धमतरी महापौर रामू रोहरा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



इसके अलावा पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व विधायक संजय ढीढी, संतोष बाफना, देवजी भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मुंदड़ा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, हीरा ग्रुप चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थोरानी, सच्चिदानंद उपासने, यश प्रताप जूदेव और छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द अवस्थी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक, व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी, पत्रकार और नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिला स्नेह और संवेदना उनके परिवार को संबल प्रदान करने वाला है।