0फड़ में 52 पत्ती के साथ नगदी रकम 12,300 रूपये सहित कुल जुमला किमती 1,36,300 रूपये की संपत्ति जप्त0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली:- भंवरपुर पुलिस चौकी द्वारा समीपस्थ ग्राम बनडबरी में छापामार कार्यवाही करते हुवे 12000 नगद रुपयों के साथ 9 जुआरियों को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुवे गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में सरायपाली अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ललिता मेहर ने जानकारी देते हुवे बताया की आज 7 अप्रैल को सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाली कच्ची रास्ता नीम पेड के पास ग्राम बनडबरी (क) में 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि उक्त सुचना पर पुलिस स्टाफ के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जिसमें 09 जुआडियों को 52 पत्ती जुआ खेलते रंगे हाथ पकडे।

जिन 9 जुआरियों को पकड़ा गया उनका नाम निम्नानुसार है 1. जीतराम चौहान पिता स्व. घासीराम चौहान उम्र 45 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 2. केशव साहू पिता ललीत कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 3. होरीलाल राणा पिता खीरसाय राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 4. विनय नायक पिता धर्नुजय नायक उम्र 37 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 5. सीताराम राणा पिता फुलसिंग राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 6. बसंत कुमार निषाद पिता स्व. रमेश कुमार राणा उम्र 26 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली, 7. तुलसीराम राणा पिता जहीर सिंह राणा उम्र 34 साल साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली, 8. उपेन्द्र नायक पिता तेजकुमार नायक उम्र 36 साल साकिन 36 साल साकिन बरतीयांभाठा, 9. रूकमन पटेल पिता उत्तर कुमार पटेल उम्र 38 साल साकिन साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ०ग०) का निवासी होना बताया।
उपरोक्त जुआ खेलने वाले के पास से एवं फंड से नकदी रकम 12300/-एवं 08 नग मोबाईल किमती 30000/- एवं 06 नग मो.सा. पुरानी ईस्तमाली किमती 94000 /- एवं 52 पत्ती तास एवं सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी कुल जुमला किमती 1,36,300/- रूपये गवाह के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । जुआडियानों का कृत्य 13 जुआ एक्ट, 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।