समाचार प्रकाशन के 4 घंटे के अंदर दुर्घटना होने की आशंका सच साबित हुई 0
जेसीबी ने मारुति कार को मारी टक्कर थी टक्कर0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : कल 6 अप्रैल को “आज की जनाधारा ” पोर्टल में संध्या 4.41 मिनट में ओव्हर ब्रिज के नीचे स्थित दुकानों व ठेलो के कारण आवागमन बाधित होने व दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त करते हुवे समाचार लगाया गया था समाचार प्रकाशन के ठीक 4 घंटे बाद इसी स्थल पर एक घटना घट गई । जो आशंका व्यक्त की गई थी वह कल शाम ही सच साबित हो गई । इस दुर्घटना व समाचार प्रकाशन के बाद नगरपालिका द्वारा सुबह ही जाकर अंडर ब्रिज के नीचे लगी सभी दुकानों को हटा दिया गया व दुकानदारों को हिदायत भी दी गई कि भविष्य में यहां दुकान न लगाएं तथा आदेश का पालन नहीं किए जाने पर सीधे जप्ती व चालानी कार्यवाही की जायेगी ।
ज्ञातव्य हो कि ” आज की जनाधारा ” ने इस संबंध में समाचार प्रकाशन व जेसीबी से हुई दुर्घटना के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश यादव द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुवे आज नगरपालिका से अतिक्रमण हटाओ दस्ता भेजकर ब्रिज के नीचे लगने वाले सभी दुकानदारों को वहां से हटा दिया गया ।
कल रात एक जेसीबी तेज गति से आते हुवे व गाड़ियों के खड़े होने के कारण सामने खड़ी मारुति कार क्रमांक CG 06 GT1872 को जोरदार टक्कर मारते हुवे जेसीबी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया । इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा व नाराजगी थी । उन्होंने पुनः प्रशासन से ओव्हर ब्रिज के नीचे लगने वाले दुकानों को हटाने व कभी भी नहीं लगाने की चेतावनी के साथ कार्यवाही किए जाने की मांग समाचार पत्र के माध्यम से की थी ।
जिसे आज प्रशासन द्वारा गंभीरता से लेते हुवे सभी दुकानों को हटा दिया गया । जहां हमेशा लोगों व वाहनों की भीड़ लगे रहती थी नगरपालिका द्वारा की गई कार्यवाही के बाद सुनसान हो गया है ।
नगरपालिका के इस कार्यवाही का आसपास के दुकानदारों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है ।
खबर का असर : नगरपालिका द्वारा अंडर ब्रिज के नीचे लगने वाले दुकानों को हटाकर की बड़ी कार्यवाही

07
Apr