समाचार प्रकाशन के 4 घंटे के अंदर दुर्घटना होने की आशंका सच साबित हुई

जेसीबी ने मारुति कार को मारी टक्कर 0
0 ओव्हर ब्रिज में स्थित दुकानों के कारण आवागमन होता है बाधित 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= कल 6 अप्रैल को “आज की जनाधारा ” पोर्टल में संध्या 4.41 मिनट में ओव्हर ब्रिज के नीचे स्थित दुकानों व ठेलो के कारण आवागमन बाधित होने व दुर्घटना होने की आशंका व्यक्त करते हुवे समाचार लगाया गया था समाचार प्रकाशन के ठीक 4 घंटे बाद इसी स्थल पर एक घटना घट गई । जो आशंका व्यक्त की गई थी वह कल शाम ही सच साबित हो गई ।
एक जेसीबी तेज गति से आते हुवे व गाड़ियों के खड़े होने के कारण सामने खड़ी मारुति कार क्रमांक CG 06 GT1872 को जोरदार टक्कर मारते हुवे जेसीबी चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया । इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में प्रशासन के खिलाफ काफी गुस्सा वी नाराजगी है । उन्होंने पुनः प्रशासन से ओव्हर ब्रिज के नीचे लगने वाले दुकानों को हटाने व कभी भी नहीं लगाने की चेतावनी के साथ कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।
ज्ञातव्य हो कि बस्ती सरायपाली के आगे स्थित ओव्हर ब्रिज के नीचे अनेक दुकाने अघोषित रूप से लगने के कारण यहां खरीददारों की हमेशा भीड़ लगे रहती है जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है तो वहीं दुर्घटनाएं की संभावना भी बढ़ जाती है । स्थानीय प्रशासन को इसे गंभीरता से लेकर दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए ।
नगर के बाहर फोरलेन सड़क का निर्माण किया गया है । क्रासिंग के कारण यहां ओव्हर ब्रिज का निर्माण किया गया है । ब्रिज के नीचे व आसपास फल , गुपचुप , सब्जी , मछली के साथ ही अनेक दुकानदारों द्वारा सुविधा को देखते हुवे अपनी अपनी दुकानों लगा दी गई है । तड़के सुबह से काफी संख्या में लगने वाली दुकानें देर रात तक लगे रहती है । निर्माण एजेंसी द्वारा पुल के नीचे तकनीकी रूप से पुल की मजबूती के लिए चौड़ा व लंबा बेस परछी नुमा बनाया गया है ।यही चबूतरा इन दुकानदारों के लिए दुकान लगाने का सुरक्षित स्थान मिल गया जहां अनेकों की रोजी रोटी तो चल रही है किंतु चारों दिशाओं से गाड़ियों , वाहनों , दोपहिया वाहनों के लगातार आने जाने के कारण दुर्घटनाओ की संभावनाएं भी हमेशा बने रहती है । चबूतरे के साथ सड़क में ही कुछ ठेला व्यवसायियों के दुकान लगा दिए जाने से सामान खरीदी करने वालो व खाने वालों की भीड़ लग जाती है । यहां ब्रिज के नीचे हमेशा भीड़ लगे रहने से यह एक चौपाटी की तरह हो गया है । यहां गुपचुप व नाश्ता ठेलो के साथ ही भारी संख्या में सब्जी , फल व अन्य ठेले लगे होने के कारण खाने व खरीददारी करने वालो की हमेशा भीड़ लगे रहती है । काफी संख्या में कार व मोटरसाइकल खड़ी होने के कारण पुल के नीचे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है इनकी वजह से ट्रकों व बसों को निकालने के समय हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती है । अनेकों बार लड़ाई झगडा भी हो चुका है ।
इस पर अनेकों बार समाचार का प्रकाशन किया जाकर स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जाता रहा गया है किंतु स्थानीय प्रशासन , पुलिस व नगरपालिका द्वारा अपेक्षित कार्यवाही के अभाव में दुकानों व भीड़ की संख्या सुविधाओं को देखते हुवे बाद रही है और इसी अनुपात में दुघर्टना की संभावना भी बढ़ रही है ।। स्थानीय प्रशासन को बेहतर व सुरक्षित व्यवस्था के लिए यहां स्थाई व सुरक्षित व्यवस्था किए जाने की मांग स्थानीय दुकानदारों के साथ ही आसपास के निवासियों ने प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *