सिद्धांतों और मूल्यों के आधार पर भाजपा ने देश को नई दिशा दी – डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी

बेमेतरा ! भारतीय लोकतंत्र के सशक्त और प्रभावशाली स्तंभ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ बिलासपुर संभाग प्रभारी डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी ने राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति इसके अटूट समर्पण को कोटि-कोटि नमन किया और कहा कि यह दिन केवल एक राजनीतिक दल की स्थापना का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उस विचारधारा, संघर्ष, त्याग और समर्पण की गौरवपूर्ण गाथा का प्रतीक है, जिसने देश के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया है। पार्टी ने अपने सिद्धांतों और मूल्यों के आधार पर देश को एक नई दिशा दी है, जिसमें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” का मंत्र समाहित है।

उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर हम उन सभी महान कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों को भी नमन करते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से संगठन को मजबूत बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनके अथक प्रयासों और समर्पण से ही आज यह संगठन देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली ताकत के रूप में स्थापित हुआ है।

डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई एंव शुभकामनाए दी और कहा कि आज का दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम सभी मिलकर राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और देश को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *