विधायक सावित्री मंडावी ने किया HPV वैक्सीनेशन का शुभारंभ; सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए 14 वर्ष की बालिकाओं को लगा टीका

चारामा विकास खंड चारामा में शासन के निर्देश पर हपर्व वैक्सीन लगाने का शुभारंभ 06 अप्रैल को क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी की उपस्थिति में किया गया।पहले दिन 14 वर्ष की 04 बालिकाओं को वैक्सीन लगाया गया। खंड चिकित्सा अधिकरी डॉक्टर ओ पी संखवार ने HPV वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया की हमारे देश में सरवाईकल कैंसर एक स्वास्थ्य समस्या है HPV वाईरस एक संक्रमण है,जो कि महिलाओं के प्रजनन मार्ग में होने वाला गंभीर संक्रमण है जो कि सरवाईकल कैंसर के लिये जिम्मेदार है सरवाईकल कैंसर से बेटिओ का जीवन बचाने का नया विकल्प जो कि HPV वैक्सिन के माध्यम से कम किया जा सकता है भारत में महिलाओं में गर्भासय ग्रीवा कैंसर होने वाला प्रमुख कारण है जिसके लिए एचपीव्ही वैक्सिन महिलाओं में होने वाले (सरवाईकल) बच्चे दानी कैंसर से बचाव करता है। सरवाईकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान के माध्यम से शुरू किया जाना है।

दिनोंक 28 फरवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तथा माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में भी राज्य स्तर पर HPV वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में जिला अस्पताल में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर दिनाँक 16 मार्च 2026 से HPV वैक्सीन टीकाकरण प्रारंभ किया गया है।जिसके बाद 06 अप्रैल से पुरे प्रदेश के सभी संचालित कोल्ड चैन पॉइंट्स / टीकाकरण केन्द्रों एम्स रायपुर एवं राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में HPV का टीकाकरण प्रारम्भ किया गया हैं.

जो की प्रतिदिन सुबह 09 बजे से 02 बजे तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगेगी. यह वैक्सीन सिर्फ 14 वर्ष की बालिकाओं को ही लगाना हैं। इस वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है. यह पूरी तरह सुरक्षित है. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज,नरेंद्र यादव पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग, रानू कमलेश सेन पार्षद, शि स्वास्थ्य भाग्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *