रमेश गुप्ता, दुर्ग। दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस चुनाव में कई पदों पर कड़े मुकाबले हुए, वहीं कुछ उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नए कीर्तिमान स्थापित किए।
सबसे चर्चित परिणाम सचिव पद का रहा, जहां अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही वे कुल छह बार सचिव पद पर काबिज हो चुके हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय चौधरी को 170 से अधिक मतों से पराजित कर शानदार रिकॉर्ड कायम किया।
अध्यक्ष पद पर भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अष्टकोणीय मुकाबले में अधिवक्ता रमेश शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष नीता जैन को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उनकी जीत को अधिवक्ता वर्ग में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
अन्य प्रमुख पदों पर भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जीत दर्ज की है—
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: प्रशांत कुमार जोशी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला): पूजा मोगरी
सचिव: रविशंकर सिंह
सह सचिव: राकेश यदु
सह सचिव (महिला): कुमारी संध्या (संध्या शुक्ला)
कोषाध्यक्ष: साकेत आर. मिश्रा (चतुर्थकोणीय मुकाबले में जीत)
ग्रंथालय सचिव: ज्ञानप्रकाश तिवारी
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: रविशंकर मानिकपुरी
सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव (महिला): कु. दशोदा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत जोशी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और संगठन में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
इस चुनाव में अधिवक्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिससे संघ की लोकतांत्रिक परंपरा और अधिक सशक्त होती नजर आई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष अब अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था में सुधार और संघ की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
दुर्ग अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित…

06
Apr