कांकेर: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, हमले में एक की मौत और कई घायल

कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पी.व्ही. 27 में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में बृजेश मजूमदार नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के कई अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों और संलिप्त व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *