ज्योतिष गणना के अनुसार, 5 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज विशाखा नक्षत्र और वज्र योग का प्रभाव रहेगा। ग्रहों की इस चाल का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से।
मेष राशि: आज अपने पद और पावर का गलत इस्तेमाल करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें। अगर आज कहीं बाहर जाने का प्लान है, तो वह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।
वृषभ राशि: आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन या उत्तेजना आ सकती है, जिस पर काबू पाना जरूरी है, वरना काम बिगड़ सकते हैं। बच्चों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सेहत का ध्यान रखें, खासकर पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। आज खर्च बढ़ेंगे, इसलिए जोखिम लेने से बचें।
मिथुन राशि: व्यापार के सिलसिले में आज दौड़-भाग लगी रहेगी। बिजनेस में नए पार्टनर मिल सकते हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे रहेंगे। घर के किसी सदस्य की सेहत आपको परेशान कर सकती है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि शाम तक आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और काम करने के तरीके में सुधार आएगा। पिछले कुछ समय से घर में जो तनाव का माहौल था, वह अब धीरे-धीरे शांत होगा। हालांकि, आज आपको महसूस हो सकता है कि परिवार में आपको उतनी अहमियत नहीं मिल रही है।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए काफी अहम है। नए दोस्त बनाते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी में भरोसा न करें। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और निवेश से अच्छा मुनाफा होने के योग हैं।
कन्या राशि: सुबह के वक्त आलस महसूस होगा, जिससे काम की गति धीमी रह सकती है। आज वाहन चलाते समय या बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय बेहद सतर्क रहें। विवादों से दूर रहना ही समझदारी है। शाम को किसी सिद्ध पुरुष या संत के दर्शन हो सकते हैं।
तुला राशि: वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ यात्रा सफल होगी। हालांकि, बातचीत करते समय शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करें। कुछ जरूरी कामों में हल्की रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें।
वृश्चिक राशि: प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़े बड़े सौदे आज फाइनल हो सकते हैं, जो आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाएंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे, लेकिन काम की अधिकता की वजह से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
धनु राशि: आज आपको मनपसंद और स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। जो लोग अनाज के व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए निवेश फायदेमंद रहेगा। छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा और किसी प्रतियोगी परीक्षा या प्रोजेक्ट में सफलता हासिल होगी।
मकर राशि: आज आपको नए कपड़े या सुख-सुविधा की वस्तुएं मिल सकती हैं। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, इसलिए अधिक प्रयास करने होंगे।
कुंभ राशि: आज कार्यस्थल पर बॉस या अधिकारियों के साथ बहस बाजी से बचें, वरना बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। अपनी गलतियों को स्वीकार करना ही श्रेयस्कर होगा। अच्छी बात यह है कि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक लाभ भी होगा।
मीन राशि: पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों के जरिए कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आज घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह मानना आपके लिए उन्नति के द्वार खोलेगा।