रश्मिका मंदाना फिर बढ़ाएंगी भारत का मान, टोक्यो में एनीमे अवॉर्ड्स प्रेजेंट करने के लिए तैयार

टोक्यो। पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, रश्मिका साल 2026 में जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाले 10वें ग्लोबल एनीमे अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में शामिल होंगी। यह गौरवपूर्ण अवसर 23 मई 2026 को आएगा, जहां रश्मिका दुनिया भर के मशहूर कलाकारों और एनीमे जगत की दिग्गज हस्तियों के बीच मंच साझा करेंगी। शादी के बाद उनके करियर की यह एक और बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

रश्मिका ने इससे पहले साल 2024 में पहली भारतीय प्रेजेंटर बनकर इतिहास रचा था और अब दूसरी बार इस प्रतिष्ठित समारोह में उनकी भागीदारी उनके वैश्विक प्रभाव को और भी पुख्ता करती है। जापान से अपने विशेष लगाव को लेकर वह पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कर चुकी हैं। रश्मिका का कहना है कि जापान जाना उनका एक पुराना सपना था जो अब करियर की बड़ी सफलताओं में बदल चुका है। हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद रश्मिका लगातार सुर्खियों में हैं और अब उनके फैंस इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *